like this page

रविवार, 6 नवंबर 2016

स्वामी दयानन्द के साथ प्रश्नोत्तर

!!!---: विद्वत्तापूर्ण प्रश्नोत्तर :---!!!
=============================
चौबे परमानन्द रईस कायमगंज व दीवान झालावाड राज्य पं. बलदेव प्रसाद के साथ स्वामी जी के दर्शनार्थ फर्रुखाबाद आए । उनसे वे कायमगंज में मिल चुके थे और तभी से उनके हृदय में स्वामी जी के प्रति श्रद्धा का भाव अंकुरित हो गए थे । फर्रुखाबाद आकर उन्होंने स्वामी जी से अपनी शंकाओं का समाधान कियाः----

बलदेवः---"क्षत्रिय लोग जो मृगया में जीवों का वध करते हैं, उन्हें जीव-हिंसा का पाप लगता है वा नहीं ???"

स्वामी जी---(स्वामी जी का यह समाधान समयानुकूल है ।) "जो हिंसक जीव अपने दुष्ट स्वभाव से खेती और पालनीय पशुओं का तथा मनुष्यों का नाश करते हैं, उनके मारने से मनुष्यों तथा पशुओं की रक्षा होती है, किसी की हानि नहीं, अतः ऐसे शिकार में दोष नहीं ।"

(श्रीकृष्ण और अर्जुन ने भी खाण्डवप्रस्थ बसाने के लिए अनेकानेक हिंसक जीवों की हत्या की थी ।)



बलदेव---"पाप क्या है ???"

स्वामी जी---"जिससे मनुष्यों को हानि हो , वह पाप कर्म है ।"

बलदेव---"इस प्रकार तो बूढे मनुष्यों को मारने में पाप नहीं होना चाहिए ???"

स्वामी जी----"बूढों को मारने में कृतघ्नता का महापाप है । वे पुरुष अपने अनुभव से जनसमुदाय की भलाई कर सकते हैं ।"



चौबे जी----- "मद्यपान में क्या दोष है ??? उससे तो किसी का प्राण-नाश नहीं होता ???"

स्वामी जी----"मद्यपान सब भाँति निन्दित है । मद्यप मनुष्य उन्मत्त होकर औरों की सामान्य हानि नहीं वरन् प्राणनाश तक कर देता है और आप भी अपराधवश मारा जाता है तथा ऊँचे-नीचे गिरकर मृत्यु को प्राप्त होता है अथवा रोगी होकर मरता वा दुःख को प्राप्त होता है, अकरणीय करते हुए विद्या, धनादि उत्तम पदार्थों से वञ्चित रहता है ।"

चौबे जी---"सब मद्यों अर्थात् भाँग, शराब आदि में समान दोष हैं वा न्यूनाधिक ???"

स्वामी जी----"जिसमें जितनी अधिक मादकता होती है, उसमें उतना ही अधिक दोष है ।"



लाला जगन्नाथ---"मनुष्य का कर्त्तव्य क्या है ???"

स्वामी जी---"मनुष्य का कर्त्तव्य ईश्वर-प्राप्ति है, जो ईश्वरीय-आज्ञाओं के पालन अर्थात् वेदानुकूल आचरण, मनु-उक्त धर्म के दश लक्षणों पर चलने और अधर्म-त्याग से हो सकती है ।"

एक अन्य साधक----"मनुष्य को क्या करना चाहिए ???"

स्वामी जी----- "जैसे ईश्वर दयालु है, वैसे मनुष्य को भी सब पर दया करनी चाहिए और जैसे ईश्वर सत्य है, वैसे सब मनुष्यों को भी सत्य मानना, सत्य बोलना और सत्य ही करना चाहिए ।"



नवाब साहब----"कोई ऐसी भी विद्या है कि यहाँ बैठा हुआ मनुष्य अन्यत्र की बात जान ले ???"

स्वामी जी----"योगी लोग इच्छा नहीं करते । सबसे गुप्त ब्रह्मविद्या है, योगी का उद्देश्य उसी को जानना है, अतः योगी चाहे तो योगविद्या द्वारा गुप्त बातों को जान सकता है ।"



=============================
www.vaidiksanskrit.com
===============================
हमारे सहयोगी पृष्ठः--
(१.) वैदिक साहित्य हिन्दी में
www.facebook.com/vaidiksanskrit
(२.) वैदिक साहित्य और छन्द
www.facebook.com/vedisanskrit
(३.) लौकिक साहित्य हिन्दी में
www.facebook.com/laukiksanskrit
(४.) संस्कृत निबन्ध
www.facebook.com/girvanvani
(५.) संस्कृत सीखिए--
www.facebook.com/shishusanskritam
(६.) चाणक्य नीति
www.facebook.com/chaanakyaneeti
(७.) संस्कृत-हिन्दी में कथा
www.facebook.com/kathamanzari
(८.) संस्कृत-काव्य
www.facebook.com/kavyanzali
(९.) आयुर्वेद और उपचार
www.facebook.com/gyankisima
(१०.) भारत की विशेषताएँ--
www.facebook.com/jaibharatmahan
(११.) आर्य विचारधारा
www.facebook.com/satyasanatanvaidi
(१२.) हिन्दी में सामान्य-ज्ञान
www.facebook.com/jnanodaya
(१३.) संदेश, कविताएँ, चुटकुले आदि
www.facebook.com/somwad
(१४.) उर्दू-हिन्दी की गजलें, शेर-ओ-शायरी
www.facebook.com/dilorshayari
(१५.) सूक्ति-सुधा
www.facebook.com/suktisudha
(१६.) आर्यावर्त्त-गौरवम्
www.facebook.com/aryavartgaurav
(१७.) संस्कृत नौकरी
www.facebook.com/sanskritnaukari
हमारे समूहः---
(१.) वैदिक संस्कृत
https://www.facebook.com/groups/www.vaidiksanskrit
(२.) लौकिक संस्कृत
https://www.facebook.com/groups/laukiksanskrit
(३.) ज्ञानोदय
https://www.facebook.com/groups/jnanodaya
(४.) नीतिदर्पण
https://www.facebook.com/groups/neetidarpan
(५.) भाषाणां जननी संस्कृत भाषा
https://www.facebook.com/groups/bhashanam
(६.) शिशु संस्कृतम्
https://www.facebook.com/groups/bharatiyasanskrit
(७.) संस्कृत प्रश्नमञ्च
https://www.facebook.com/groups/sanskritprashna
(८.) भारतीय महापुरुष
https://www.facebook.com/groups/bharatiyamaha
(९.) आयुर्वेद और हमारा जीवन
https://www.facebook.com/groups/vedauraaryurved
(१०.) जीवन का आधार
https://www.facebook.com/groups/tatsukhe
(११.) आर्यावर्त्त निर्माण
https://www.facebook.com/groups/aaryavartnirman
(१२.) कृण्वन्तो विश्वमार्यम्
https://www.facebook.com/groups/krinvanto
(१३) कथा-मञ्जरी
https://www.facebook.com/groups/kathamanzari
(१४.) आर्य फेसबुक
https://www.facebook.com/groups/aryavaidik
(१५.) गीर्वाणवाणी
https://www.facebook.com/groups/girvanvani
(१६) वीरभोग्या वसुन्धरा
https://www.facebook.com/groups/virbhogya
(१७.) चाणक्य नीति को पसन्द करने वाले मित्र
https://www.facebook.com/groups/chaanakyaneeti/
(१८.) वैदिक संस्कृत मित्र
https://www.facebook.com/groups/vedicsanskrit/
(१९.) कुसुमाञ्जलिः
https://www.facebook.com/groups/kusumanjali/
(२०.) संस्कृत नौकरी 
https://www.facebook.com/groups/sanskritnaukari
(२१.) सूक्ति-सूधा
https://www.facebook.com/groups/suktisudha/
 (२२.) भारतीयं विज्ञानम्
https://www.facebook.com/groups/indiascience/

(२३.) वैदिक संसार
 https://www.facebook.com/groups/vaidiksansar/
 हमारे ब्लॉग
(१.) वैदिक संस्कृत
www.vaidiksanskrit.blogspot.in/
(२.) वैदिक संस्कृत
www.vediksanskrit.blogspot.in/
(३.) लौकिक संस्कृत
www.laukiksanskrit.blogspot.in/
(४.) चाणक्य नीति
www.chaanakyaniti.blogspot.in/
(५.) आर्य सिद्धान्त
www.aryasiddhant.blogspot.in/
(६.) संस्कृत नौकरी
www.sanskritnaukari.blogspot.in/
(७.) आयुर्वेद
www.aayurvedjivan.blogspot.in/
(८.) कथा-मञ्जरी
www.kathamanzari.blogspot.in/
(९.) सूक्ति-सुधा
www.suktisudha.blogspot.in/
(१०.) जय भारत महान्
www.jaibharatmahan.blogspot.in/
(११.) कुसुमाञ्जलिः
www.kusumanzali.blogspot.in/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें